सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्या है देवोत्थान एकादशी का महत्व?

 रोहित

भारतीय समाज में विभिन्न त्योहारों का अलग -अलग महत्व है। इसी क्रम में देवोत्थान एकादशी अन्य एकादशियों की तुलना में एक विशेष महत्व रखती है। इसे देवउठनी एकादशी भी कहते हैं।

कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवोत्थान एकादशी कहते हैं। सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु चार मास की निद्रा में रहते हैं। इस निद्रा काल में कोई शुभ कार्य नहीं होता है।

मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु ध्यान निद्रा से जागते हैं। माना जाता है कि हमारी आत्मा में भगवान का वास होता है। यह हमारी आत्मा के जागरण का पर्व है। यह पर्व हमें संदेश देता है कि हम अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक हो।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रविन्द्रनाथ टैगोर वर्तमान समय की आवश्यकता

दो राष्ट्रों का राष्ट्रगान लिखने वाले और एशिया के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता रविन्द्रनाथ टैगोर का जन्म 7 मई, 1861 को कलकत्ता में हुआ। इनके पिता देवेंद्र नाथ टैगोर और माता शारदा देवी थी। ये एक महान दार्शनिक, साहित्यकार, संगीतकार, लेखक और विचारों के धनी व्यक्ति थे। उनके पिता ब्रहम समाज से जुड़े थे तो इसका प्रभाव इन पर देखा गया। फिर भी सनातन धर्म के प्रचार के लिए ये आगे दिखाई दिए। इनके सबसे बड़े भाई सत्येंद्र नाथ टैगोर देश के पहले आईसीएस थे। इनके एक भाई ज्योतिप्रसाद टैगोर नाटककार और एक बहन स्वर्णदेवी टैगोर कवयित्री थी। स्वभाविक रूप से टैगोर जी पर बचपन से ही इनका प्रभाव पड़ा। अतिराष्ट्रवाद के कट्टर विरोधी थे टैगोर  टैगोर अतिराष्ट्रवाद के कट्टर विरोधी थे। उनका मानना था कि राष्ट्रवाद मानव द्वारा खींची गई रेखाएं हैं। हमें राष्ट्र से ऊपर मानवता के बारे में सोचना चाहिए और वसुधैव कुटुंबकम की नीति का पालन करना चाहिए। अपनी पुस्तक ‘नेशनलिज्म’ में लिखते हैं कि राष्ट्रवाद पश्चिमी अवधारणा है। राष्ट्र राजनीतिक और आर्थिक लोगों का समूह है जहां लोग मशीनीकरण के लिए काम करते हैं। यहां पर लोगों के हितों...

क्या संविधान के आदर्शों पर चल रही हैं आज की सरकारें?

                        कोई भी संविधान कितना अच्छा क्यों ना हो वह अंतत: बुरा होगा अगर उसे इस्तेमाल में लाने वाले लोग बुरे हैं और संविधान कितना भी बुरा क्यों ना हो उससे अच्छा संविधान नहीं होगा अगर उसे इस्तेमाल में लाने वाले लोग अच्छे हैं। ये शब्द है डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के संविधान सभा में दिए गए अंतिम भाषण के। डॉ आंबेडकर जिन्हें भारत के संविधान निर्माता और शिल्पकार माना जाता है। 14 अप्रैल 1891 को जन्मे डॉ आंबेडकर को 29 अगस्त 1947 को संविधान की ड्राफ्टिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। दो साल 11 महीने और 18 दिन की कड़ी मेहनत के बाद 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा के द्वारा संविधान को अपनाया गया। आज डॉ अंबेडकर जी की जयंती के मौके पर और आजादी के अमृत महोत्सव के समय में संविधान के आदर्शों की बात जरूरी है। क्या जिन आदर्शों पर इस संविधान को बनाया गया क्या आज की सरकारें उन आदर्शों पर चल रही हैं? संविधान की प्रस्तावना में संप्रभुता,समाजवाद ,धर्मनिरपेक्षता जैसे आदर्शों की बात की गई हैं। क्या आजादी के 75 वर्षों में हम भारत को इन आदर...

कांग्रेस को खुद की खुद से समीक्षा की जरूरत : संजय मग्गू

उत्तराखंड राज्य के चुनाव नतीजों पर देश रोजाना के प्रधान संपादक और पलवल दैनिक जागरण, अमर उजाला के भूतपूर्व ब्यूरो चीफ संजय मग्गू के साथ साक्षात्कार के प्रमुख अंश... संजय मग्गू सवाल – सर अभी तक के नतीजों में भाजपा को बढ़त के क्या कारण आप मानते हैं। दो बार मुख्यमंत्री का बदलना या भाजपा की विकास की रणनीति? जवाब – पहले मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत उनको लेकर लोगों में विरोधाभास था जब पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया गया लगा कि भाजपा का अच्छा फैसला नहीं है। आज के परिणामों से बात स्पष्ट है कि पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में भाजपा के लिए जमीन तैयार कर दी है।  सवाल–डबल इंजन सरकार का होना किसी भी राज्य के चुनाव को जीतने के लिए  कितना महत्वपूर्ण होता हैं? जवाब–यह बात तो ठीक है कि जिसकी केंद्र में सरकार होती है लोग उसको प्राथमिकता देते ही हैं। यह पहली बार नहीं है आप उत्तर प्रदेश,गोवा,मणिपुर का भी उदाहरण देख सकते हैं। डबल इंजन सरकार से राज्य के चुनावों में 10 से 15 सीटों का फायदा तो होता ही हैं। सवाल – पलायन, बेरोजगारी, शिक्षा,पहाड़ों का विकास कांग्रेस की चुनावों में रणनीति रही लेकिन ...