सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

YEAR ENDER : 2022 एक नज़र में

साल 2022 चंद दिनों में अलविदा होने वाला है और 2023 दस्तक देने वाला है। जरूरी है कि इस मौके पर उन घटनाओं को याद किया जाए जिनके लिए 2022 को हमेशा याद किया जाएगा। साल 2022 में कुछ मशहूर हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कहा तो श्रद्धा वालकर के हत्याकांड ने देश के दिल को दहला दिया। इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि आखिर राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और अंतरराष्ट्रीय जगत की ऐसी कौन सी घटनाएं रहीं जिनके लिए 2022 को हमेशा याद किया जाएगा...

निधन


साल 2022 में देश-दुनिया की कुछ मशहूर हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 'स्वर कोकिला' कही जाने वाली गायिका लता मंगेश्कर ने 6 फरवरी 2022 को अंतिम सांस ली वहीं जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा 8 सितंबर को ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय हमेशा के लिए मौन हो गईं। महारानी ऐलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स को ब्रिटेन का उत्तराधिकारी नियुक्त किया गया। 2022 में ही यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और कथक कलाकार बिरजू महाराज जैसी नामचीन हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

परिवर्तन


देश के दो राज्यों महाराष्ट्र और बिहार में बिना चुनाव के ही इस साल सत्ता परिवर्तन हो गया। महाराष्ट्र में शिवसेना दो गुटों में बंट गई उद्धव गुट और शिंदे गुट। शिंदे गुट ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली और एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन गए। वहीं बिहार में भाजपा को बड़ा झटका लगा। नीतीश बाबू ने भाजपा से नाता तोड़कर आरजेडी से नाता जोड़ लिया। जिसके कारण बिहार में महागठबंधन की सरकार बन गई लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही रहे। 

चुनाव

2022 में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए। सत्ता का गलियारा कहे जाने वाले उत्तरप्रदेश में भाजपा ने वापसी की वहीं देवभूमि उत्तराखंड में हर चुनाव में सत्ता बदलने का मिथक टूट गया। हाल ही में हुए गुजरात विधानसभा के चुनावों में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया तो हिमाचल की जनता ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। पंजाब विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की जीत ने राजनीतिक विश्लेषकों को चौंका दिया और साल के अंत में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली एमसीडी से भाजपा को बेदखल कर दिया। 
इसके अलावा 2022 में देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद यानी राष्ट्रपति पद के लिए भी चुनाव हुए। पहली बार आदिवासी समुदाय से कोई महिला देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हुईं। दूसरे सर्वोच्च पद यानी उपराष्ट्रपति पद पर धनखड़ की धमक देखी गई। 

चुनाव और यात्रा

2022 में देश की राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए। इस चुनावी मुकाबले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर एक-दूसरे के आमने -सामने थे। चुनाव परिणाम में खड़गे को कांग्रेस की खड़ग मिल गई। इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सात सितंबर को कन्याकुमारी से 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत की जोकि अभी भी जारी है।

हिजाब


2022 में हिजाब की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी। 2021 में भारत के उडुपी शहर के एक महिला कॉलेज से शुरू हुआ विवाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। वहीं ईरान में एक महिला महिसा अमिनी की पुलिस हिरासत में मौत के बाद पूरे ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शन हुए जिसकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी।

विरोध

2022 में देश- विदेश में कई मामलों को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए। 2022 में केंद्र सरकार की योजना अग्निपथ के विरोध की आग देश के कई हिस्सों में फैल गई। साथ ही साथ भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा एक टीवी डिबेट शो में की गई टिप्पणी को लेकर देश भर में विरोध हुआ। बात अगर विदेश की करे तो हाल ही कोविड को लेकर चीन के राष्ट्रपति के खिलाफ विरोध हुआ। लोगों ने राष्ट्रपति से इस्तीफे की मांग की। इसके अलावा इस साल श्रीलंका में आर्थिक संकट के चलते श्रीलंका सरकार के खिलाफ वहां के नागरिकों ने जबरदस्त विरोध किया। 

युद्ध

रूस-यूक्रेन का युद्ध जिसके लिए 2022 को हमेशा याद किया जाएगा। रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी 2022 को जंग छिड़ गई। इस युद्ध के कारण 2022 में तीसरे विश्व युद्ध के हालात बनते दिखाई दिए। अब तक इस युद्ध में दोनों देशों के सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 

हत्याकांड

2022 का सबसे चर्चित हत्याकांड रहा श्रद्धा वालकर हत्याकांड। इस हत्याकांड ने देश के दिल को दहला दिया। इस हत्याकांड में आफताब पूनावाला नाम के व्यक्ति ने अपनी 'लिव-इन पार्टनर' श्रद्धा वालकर की हत्या करके उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए। हांलाकि मामले की जांच फिलहाल जारी है। इसके अलावा झारखंड का दुमका कांड और उत्तराखंड का अंकिता भंडारी हत्याकांड इस साल लोगों के बीच चर्चा का विषय बने।



ट्विटर डील

2022 में आर्थिक जगत में सबसे ज्यादा जिस डील ने सुर्खियां बटोरी वह है ट्विटर डील। इसी साल दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने की पेशकश की। लेकिन मस्क स्पैम अकांउट के मामले को लेकर डील से पीछे हट गए। मामला कोर्ट तक पहुंच गया और कोर्ट में दोनों पक्षों की ओर से लंबी बहस के बाद 28 अक्तूबर को ट्विटर डील पूरी हो गई। 

हादसा

2022 में देश-दुनिया में कई बड़े हादसे हुए। देश में सबसे ज्यादा जिस हादसे को लेकर चर्चा हुई वह है मोरबी पुल हादसा। अक्टूबर महीने के अंत में गुजरात के मोरबी शहर में मच्छु नदी पर बना पुल अचानक ढह गया जिसमें लगभग 135 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इसके अलावा हाल ही में सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसमें 16 जवानों की मौत हो गई। 

ब्रिटेन में बदलाव

2022 में ब्रिटेन में दो प्रधानमंत्री बदले। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॅानसन कई आरोपों से घिर गए जिसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। इस्तीफे के बाद हुए चुनावों में लिस ट्रस ब्रिटेन की प्रधानमंत्री चुनी गईं। लेकिन लिस ट्रस आर्थिक मोर्चों पर नाकाम साबित हुईं और लगभग डेढ़ महीने में ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद भारतवंशी ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन गए। 

शराब 

और अब अंत में बात शराब की... इस साल अंगूर की बेटी यानी शराब लोगों की जुबान पर ख़ूब चढ़ी। पहले देश में दिल्ली सरकार की नई शराब नीति को लेकर हंगामा हुआ। हंगामे के बाद दिल्ली सरकार ने नई शराब नीति को वापस लेकर फिर से पुरानी शराब नीति को लागू कर दिया। फिर साल के अंत में बिहार के छपरा में ज़हरीली शराब से हुई मौतों पर जमकर सियासत हुई। 

चेतावनी: शराब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।


ये थी इस साल की ऐसी घटनाएं जिनके लिए 2022 को हमेशा याद किया जाएगा।





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रविन्द्रनाथ टैगोर वर्तमान समय की आवश्यकता

दो राष्ट्रों का राष्ट्रगान लिखने वाले और एशिया के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता रविन्द्रनाथ टैगोर का जन्म 7 मई, 1861 को कलकत्ता में हुआ। इनके पिता देवेंद्र नाथ टैगोर और माता शारदा देवी थी। ये एक महान दार्शनिक, साहित्यकार, संगीतकार, लेखक और विचारों के धनी व्यक्ति थे। उनके पिता ब्रहम समाज से जुड़े थे तो इसका प्रभाव इन पर देखा गया। फिर भी सनातन धर्म के प्रचार के लिए ये आगे दिखाई दिए। इनके सबसे बड़े भाई सत्येंद्र नाथ टैगोर देश के पहले आईसीएस थे। इनके एक भाई ज्योतिप्रसाद टैगोर नाटककार और एक बहन स्वर्णदेवी टैगोर कवयित्री थी। स्वभाविक रूप से टैगोर जी पर बचपन से ही इनका प्रभाव पड़ा। अतिराष्ट्रवाद के कट्टर विरोधी थे टैगोर  टैगोर अतिराष्ट्रवाद के कट्टर विरोधी थे। उनका मानना था कि राष्ट्रवाद मानव द्वारा खींची गई रेखाएं हैं। हमें राष्ट्र से ऊपर मानवता के बारे में सोचना चाहिए और वसुधैव कुटुंबकम की नीति का पालन करना चाहिए। अपनी पुस्तक ‘नेशनलिज्म’ में लिखते हैं कि राष्ट्रवाद पश्चिमी अवधारणा है। राष्ट्र राजनीतिक और आर्थिक लोगों का समूह है जहां लोग मशीनीकरण के लिए काम करते हैं। यहां पर लोगों के हितों...

क्या 2022 में कुपोषण से मुक्त हो पाएगा भारत?

विगत महीने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन के दौरान पोषण माह का जिक्र किया था। इस सितंबर माह में देश 5वां राष्ट्रीय पोषण माह मना रहा है। पोषण माह का उद्देश्य जमीनी स्तर पर पोषण के प्रति जागरूकता पैदा करना है। आपको बता दें कि पोषण अभियान के अंतर्गत हर साल सितंबर माह में पोषण माह मनाया जाता है। बात पोषण अभियान की करें तो अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च 2018 को राजस्थान के झुंझुनू जिले से स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी शुरुआत की थी। हालांकि 2021-22 के बजट में केंद्र सरकार ने पोषण अभियान में कुछ और योजनाओं को मिलाकर ‘पोषण अभियान 2.0’ की घोषणा की थी। इस अभियान का उद्देश्य 2022 तक स्टंटिंग, वेस्टिंग और जन्म के वक्त शिशु का कम वजन प्रत्येक में हर साल दो प्रतिशत की कमी लाना है। साथ ही साथ एनीमिया से ग्रसित बच्चों और महिलाओं की संख्या में प्रति वर्ष तीन प्रतिशत की कमी लाना है। लेकिन 2022 कुछ महीनों बाद समाप्त होने वाला है, क्या 2022 के बाद देश में कुपोषण खत्म हो जाएगा? शायद राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण–5 जो भारत सरकार...

क्या संविधान के आदर्शों पर चल रही हैं आज की सरकारें?

                        कोई भी संविधान कितना अच्छा क्यों ना हो वह अंतत: बुरा होगा अगर उसे इस्तेमाल में लाने वाले लोग बुरे हैं और संविधान कितना भी बुरा क्यों ना हो उससे अच्छा संविधान नहीं होगा अगर उसे इस्तेमाल में लाने वाले लोग अच्छे हैं। ये शब्द है डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के संविधान सभा में दिए गए अंतिम भाषण के। डॉ आंबेडकर जिन्हें भारत के संविधान निर्माता और शिल्पकार माना जाता है। 14 अप्रैल 1891 को जन्मे डॉ आंबेडकर को 29 अगस्त 1947 को संविधान की ड्राफ्टिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। दो साल 11 महीने और 18 दिन की कड़ी मेहनत के बाद 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा के द्वारा संविधान को अपनाया गया। आज डॉ अंबेडकर जी की जयंती के मौके पर और आजादी के अमृत महोत्सव के समय में संविधान के आदर्शों की बात जरूरी है। क्या जिन आदर्शों पर इस संविधान को बनाया गया क्या आज की सरकारें उन आदर्शों पर चल रही हैं? संविधान की प्रस्तावना में संप्रभुता,समाजवाद ,धर्मनिरपेक्षता जैसे आदर्शों की बात की गई हैं। क्या आजादी के 75 वर्षों में हम भारत को इन आदर...