सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

2021 एक नजर में

 रोहित

आज साल का आखिरी दिन है। चंद घंटों बाद हम 2022 में प्रवेश कर जाएंगे। इस ब्लॉग के माध्यम से मैं आपके सामने इस साल की 12 बड़ी खबरें रखने जा रहा हूं।

मंगल टीका

16 जनवरी 2021 को देश में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। यह दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम था।

बदलाव

20 जनवरी 2021 को जो बाइडेन ने अमेरिका के 46 वे राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। इसी दिन भारतवंशी कमला हैरिस ने अमेरिका के उप राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

त्रासदी

7 फरवरी को उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के पास  एक ग्लेशियर फटने से कई लोगों की जान चली गई। इस घटना ने लोगों को जून 2013 में हुई उत्तराखंड त्रासदी की याद दिला दी ।

संकट

कोरोना की दूसरी लहर दौरान लोगों को अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से जूझना पड़ा। ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए लोग लाइनों में लग रहे थे। शायद ही इस मंजर को कोई भुला पाए।


जीत

2 मई को पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों में तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष ममता बनर्जी ने जीत की हैट्रिक लगाई। ममता बनर्जी लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनी।

विस्तार

7 जुलाई को केंद्रीय कैबिनेट में बड़ा फेरबदल हुआ। डॉक्टर हर्षवर्धन ,रविशंकर प्रसाद जैसे मंत्रियों के इस्तीफे ने लोगों को चौंका दिया। कैबिनेट से 12 मंत्रियों ने इस्तीफा दिया जबकि 43 नए मंत्रियों ने शपथ ली ।

स्वर्ण पदक

7 अगस्त को नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया। नीरज चोपड़ा में टोक्यो में आयोजित 32वे ओलंपिक में  भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।

कब्जा

15 अगस्त को तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा कर लिया। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ घनी मुल्क छोड़ कर चले गए ।

मुकाम

21 अक्टूबर को टीकाकरण अभियान में भारत ने एक अहम मुकाम हासिल किया। टीकाकरण का आंकड़ा 100 करोड़ को पार कर गया। यह सभी देशवासियों के साथ ,प्रयास और विश्वास का परिणाम था।

वापसी

19 नवंबर को गुरु नानक प्रकाश पर्व के मौके पर प्रधानमंत्री ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की। किसानों से कहा कि आप अपने घरों को जाए।

हादसा

8 दिसंबर के दिन तमिलनाडु के कूनूर के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत की मृत्यु हो गई।

जश्न

12 दिसंबर को चंडीगढ़ की 21 वर्षीय हरनाज सिंधु को मिस यूनिवर्स का खिताब मिला। 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का ताज भारत में आते ही हर्ष और उल्लास उमड़ पड़ा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्या 2022 में कुपोषण से मुक्त हो पाएगा भारत?

विगत महीने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन के दौरान पोषण माह का जिक्र किया था। इस सितंबर माह में देश 5वां राष्ट्रीय पोषण माह मना रहा है। पोषण माह का उद्देश्य जमीनी स्तर पर पोषण के प्रति जागरूकता पैदा करना है। आपको बता दें कि पोषण अभियान के अंतर्गत हर साल सितंबर माह में पोषण माह मनाया जाता है। बात पोषण अभियान की करें तो अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च 2018 को राजस्थान के झुंझुनू जिले से स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी शुरुआत की थी। हालांकि 2021-22 के बजट में केंद्र सरकार ने पोषण अभियान में कुछ और योजनाओं को मिलाकर ‘पोषण अभियान 2.0’ की घोषणा की थी। इस अभियान का उद्देश्य 2022 तक स्टंटिंग, वेस्टिंग और जन्म के वक्त शिशु का कम वजन प्रत्येक में हर साल दो प्रतिशत की कमी लाना है। साथ ही साथ एनीमिया से ग्रसित बच्चों और महिलाओं की संख्या में प्रति वर्ष तीन प्रतिशत की कमी लाना है। लेकिन 2022 कुछ महीनों बाद समाप्त होने वाला है, क्या 2022 के बाद देश में कुपोषण खत्म हो जाएगा? शायद राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण–5 जो भारत सरकार...

रविन्द्रनाथ टैगोर वर्तमान समय की आवश्यकता

दो राष्ट्रों का राष्ट्रगान लिखने वाले और एशिया के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता रविन्द्रनाथ टैगोर का जन्म 7 मई, 1861 को कलकत्ता में हुआ। इनके पिता देवेंद्र नाथ टैगोर और माता शारदा देवी थी। ये एक महान दार्शनिक, साहित्यकार, संगीतकार, लेखक और विचारों के धनी व्यक्ति थे। उनके पिता ब्रहम समाज से जुड़े थे तो इसका प्रभाव इन पर देखा गया। फिर भी सनातन धर्म के प्रचार के लिए ये आगे दिखाई दिए। इनके सबसे बड़े भाई सत्येंद्र नाथ टैगोर देश के पहले आईसीएस थे। इनके एक भाई ज्योतिप्रसाद टैगोर नाटककार और एक बहन स्वर्णदेवी टैगोर कवयित्री थी। स्वभाविक रूप से टैगोर जी पर बचपन से ही इनका प्रभाव पड़ा। अतिराष्ट्रवाद के कट्टर विरोधी थे टैगोर  टैगोर अतिराष्ट्रवाद के कट्टर विरोधी थे। उनका मानना था कि राष्ट्रवाद मानव द्वारा खींची गई रेखाएं हैं। हमें राष्ट्र से ऊपर मानवता के बारे में सोचना चाहिए और वसुधैव कुटुंबकम की नीति का पालन करना चाहिए। अपनी पुस्तक ‘नेशनलिज्म’ में लिखते हैं कि राष्ट्रवाद पश्चिमी अवधारणा है। राष्ट्र राजनीतिक और आर्थिक लोगों का समूह है जहां लोग मशीनीकरण के लिए काम करते हैं। यहां पर लोगों के हितों...

क्या संविधान के आदर्शों पर चल रही हैं आज की सरकारें?

                        कोई भी संविधान कितना अच्छा क्यों ना हो वह अंतत: बुरा होगा अगर उसे इस्तेमाल में लाने वाले लोग बुरे हैं और संविधान कितना भी बुरा क्यों ना हो उससे अच्छा संविधान नहीं होगा अगर उसे इस्तेमाल में लाने वाले लोग अच्छे हैं। ये शब्द है डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के संविधान सभा में दिए गए अंतिम भाषण के। डॉ आंबेडकर जिन्हें भारत के संविधान निर्माता और शिल्पकार माना जाता है। 14 अप्रैल 1891 को जन्मे डॉ आंबेडकर को 29 अगस्त 1947 को संविधान की ड्राफ्टिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। दो साल 11 महीने और 18 दिन की कड़ी मेहनत के बाद 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा के द्वारा संविधान को अपनाया गया। आज डॉ अंबेडकर जी की जयंती के मौके पर और आजादी के अमृत महोत्सव के समय में संविधान के आदर्शों की बात जरूरी है। क्या जिन आदर्शों पर इस संविधान को बनाया गया क्या आज की सरकारें उन आदर्शों पर चल रही हैं? संविधान की प्रस्तावना में संप्रभुता,समाजवाद ,धर्मनिरपेक्षता जैसे आदर्शों की बात की गई हैं। क्या आजादी के 75 वर्षों में हम भारत को इन आदर...