हरियाणा के पलवल जिले में नगर परिषद चुनावों के लिए मतदान छिट-पुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। मतदान के बाद सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। चुनाव के नतीजे 22 जून को घोषित किए जांएगे। मतदान के दौरान लोगों में खासा उत्साह नजर आया। सुबह के समय मतदान की रफ्तार धीमी रही लेकिन दोपहर में मौसम खुशनुमा होने के बाद मतदान की गति बढ़ गई। शाम पांच बजे तक लगभग 62 फीसदी मतदान हो गया। भाजपा के चेयरमैन प्रत्याशी डॉ यशपाल ने सरस्वती कॉलेज के पोलिंग बूथ में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह भगवान इंद्र की कृपा आज पलवल शहर पर बरसी हैं उसी तरह 22 जून को भी उन पर कृपा बरसेगी। निश्चित ही पलवल की जनता उन्हें इन चुनावों में आशीर्वाद देगी। हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री करण दलाल ने न्यू कॉलोनी पोलिंग बूथ में मतदान किया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इन चुनावों में भाजपा की हार निश्चित है। मतदान के लिए आए युवाओं में काफी उत्साह नजर आया। युवाओं ने कहा कि उन्होंने शहर की समस्याओं को ध्यान में रखकर मतदान किया हैं। मतदान प्रक्रिया में महिलाओं और बुर्जग...