सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

दिसंबर, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

2021 एक नजर में

 रोहित आज साल का आखिरी दिन है। चंद घंटों बाद हम 2022 में प्रवेश कर जाएंगे। इस ब्लॉग के माध्यम से मैं आपके सामने इस साल की 12 बड़ी खबरें रखने जा रहा हूं। मंगल टीका 16 जनवरी 2021 को देश में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। यह दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम था। बदलाव 20 जनवरी 2021 को जो बाइडेन ने अमेरिका के 46 वे राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। इसी दिन भारतवंशी कमला हैरिस ने अमेरिका के उप राष्ट्रपति पद की शपथ ली। त्रासदी 7 फरवरी को उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के पास  एक ग्लेशियर फटने से कई लोगों की जान चली गई। इस घटना ने लोगों को जून 2013 में हुई उत्तराखंड त्रासदी की याद दिला दी । संकट कोरोना की दूसरी लहर दौरान लोगों को अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से जूझना पड़ा। ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए लोग लाइनों में लग रहे थे। शायद ही इस मंजर को कोई भुला पाए। जीत 2 मई को पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों में तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष ममता बनर्जी ने जीत की हैट्रिक लगाई। ममता बनर्जी लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनी। विस्तार 7 जुलाई को केंद्रीय कैबिनेट में बड...

लड़कियों की शादी की उम्र में बदलाव

                   इमेज सोर्स –टाइम्स ऑफ इंडिया पिछले दिन  महिलाओं की शादी  उम्र में बदलाव के प्रस्ताव को केंद्रीय कैबिनेट द्वारा मंजूरी दे दी गई। सवाल उठता है कि सरकार का यह फैसला कितना सही है? सरकार का दावा है कि इस निर्णय से लड़कियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा, मातृत्व मृत्यु दर कम हो जाएगी, शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी, बच्चों में कुपोषण कम होगा,लैंगिक समानता बढ़ेगी, महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी। क्या होती है मातृत्व मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर ?  मातृत्व मृत्यु दर वह दर होती है कि एक लाख में से कितनी महिलाओं की मृत्यु गर्भावस्था के दौरान या बच्चे को जन्म देने के बाद छह हफ्ते के अंदर हो जाती है। भारत में वर्तमान में यह दर 113 है। शिशु मृत्यु दर वह दर होती है कि 1000 में से कितने बच्चों की मृत्यु एक वर्ष की उम्र से पहले हो जाती है। भारत में वर्तमान में यह दर 32 है। लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि मातृत्व मृत्यु दर ,बच्चों में कुपोषण ,शिशु मृत्यु दर ,जैसे मुद्दों का संबंध भारत में व्याप्त गरीबी से है। अगर हम भार...