सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

दिसंबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

YEAR ENDER : 2022 एक नज़र में

साल 2022 चंद दिनों में अलविदा होने वाला है और 2023 दस्तक देने वाला है। जरूरी है कि इस मौके पर उन घटनाओं को याद किया जाए जिनके लिए 2022 को हमेशा याद किया जाएगा। साल 2022 में कुछ मशहूर हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कहा तो श्रद्धा वालकर के हत्याकांड ने देश के दिल को दहला दिया। इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि आखिर राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और अंतरराष्ट्रीय जगत की ऐसी कौन सी घटनाएं रहीं जिनके लिए 2022 को हमेशा याद किया जाएगा... निधन साल 2022 में देश-दुनिया की कुछ मशहूर हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 'स्वर कोकिला' कही जाने वाली गायिका लता मंगेश्कर ने 6 फरवरी 2022 को अंतिम सांस ली वहीं जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा 8 सितंबर को ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय हमेशा के लिए मौन हो गईं। महारानी ऐलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स को ब्रिटेन का उत्तराधिकारी नियुक्त किया गया। 2022 में ही यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और कथक कलाकार बिरजू महाराज जैसी नामचीन हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। परिव...